भारत की ताकत में एक और इजाफा | | K4 Ballistic Missile | | K4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण |



DRDO के द्वारा विकसित K4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण से भारत के पड़ोसी देशों की नींद उड़ी हुई है। 3500 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता वाले इस मिसाइल से परमाणु हथियार ले जाया जा सकता है। यह मिसाइल अग्नि 4 का विकसित रूप है जिसे समुद्र के नीचे से दुश्मनो पे दाग जा सकता है। 


K 4 बैलिस्टिक मिसाइल को आंध्रप्रदेश के तट से पनडुब्बी द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की खास बात यह भी है कि ये आसानी से रेडार की पकड़ में भी नही आती। इसकी यही खूबी इसे और भी घातक बनाती है। 


विशेषज्ञों के अनुसार इसके सफल परीक्षण से पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ी हुई है। ये मिसाइल कुछ ही देरी में अपने निशाने पर सटीक प्रहार कर उसे पूरी तरह नष्ट कर देती है। K4 मिसाइल अग्नि 4 का सबमरीन वर्जन है। इसे बहुत जल्द अरिहंत श्रेणी के परमाणु संचालित पनडुब्बियों पे तैनात किया जाएगा। 
Previous Post Next Post